एक ट्रक प्रतिबंधित मटरी की दाल सीज
महेवागंज (लखीमपुर) : मध्य प्रदेश से लाई गई एक ट्रक खेसारी (मटरी) की प्रतिबंधित दाल शहर क
महेवागंज (लखीमपुर) : मध्य प्रदेश से लाई गई एक ट्रक खेसारी (मटरी) की प्रतिबंधित दाल शहर की गोला रोड स्थित एक बेसन की फैक्ट्री में उतर रही थी। जानकारी पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ पहुंचकर एक ट्रक मटरी की दाल फैक्ट्री के गोदाम में सीज कर दी। टीम ने दाल का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। पकड़ी गई दाल करीब 11 लाख की बताई जा रही है। यह दाल स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को आरोपित बनाया है। एक वह, जहां से प्रतिबंधित दाल लाई जा रही थी, दूसरे आगरा का एक दलाल, तीसरा ट्रक चालक। जबकि इसमें लिप्त मुख्य आरोपित (फैक्ट्री मालिक) को कार्रवाई से दूर रखा गया है, ऐसा क्यों। यह प्रश्न विभाग को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार : असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य विभाग डॉ. शशी पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। खीरी की टीम द्वारा दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। चालक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन मुख्य आरोपित को कार्यवाई से दूर रखा है। इसके लिए मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा, जांच भी होगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एके ¨सह ने बताया कि पकड़ी गई दाल को सीज कर दिया है। दाल का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। जांच के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।