रंजिश मे चली गोली, एक घायल
मोहम्मदी (लखीमपुर) : नगर के मुहल्ला पूर्वी लखपेड़ा ब्रह्मदेव आश्रम के निकट दो पक्षों के मध्य पुर
मोहम्मदी (लखीमपुर) : नगर के मुहल्ला पूर्वी लखपेड़ा ब्रह्मदेव आश्रम के निकट दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया।
ब्रह्म देव आश्रम के निकट सुधांशु बाजपेई, सौरभ त्यागी, सूरज मिश्रा, दिव्यांशु बाजपेई ने सचिन दीक्षित के ऊपर हमला बोल दिया। मारपीट होने के बाद गोली चलने से मौके पर मौजूद दुकानदार चंद्र प्रकाश उर्फ ¨पटू पुत्र मदन लाल के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। लोगों ने सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सचिन दीक्षित ने बताया कि उसे उक्त सभी लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। जान से मारने की नीयत से अचानक मुझ पर हमला बोल दिया गया। कुछ दिन पूर्व सचिन का उक्त लोगों के मध्य हुए विवाद में सुलह करा दी गई थी। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।