यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरल संस्कृत परीक्षा 'सरला' में शामिल हुई 355 छात्राएं
लखीमपुर : सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में देववाणी संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार के ल

लखीमपुर : सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में देववाणी संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए संस्कृत सप्ताह मनाया गया। शुक्रवार को संस्कृत भारती की ओर से सरल संस्कृत परीक्षा 'सरला' का आयोजन किया गया। इसके अलावा संस्कृत संभाषण का प्रदर्शन भी विद्यालय की छात्राओं ने किया। इसमें 355 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को सफल बनाने में संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं व विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
प्राचार्या शिप्रा बाजपेई ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं को संस्कृत भाषा का अध्यक्ष बताया गया। संस्कृत सुभाषिक श्लोक लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत गीता श्लोक वाचन प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की छात्राओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर जनजागरण किया। सप्ताह के प्रत्येक दिवस छात्राओं ने संस्कृत भाषा में पंचाग वाचन किया। विभा गुप्ता, अनुराधा दुबे, संस्कृत भारती की जिला प्रमुख मीना कुमारी, सुप्रिया, नीलम, काजल, पूनम, बिट्टू व अभिषेक उपस्थित रहे।
