अश्लील हरकत कर रहे युवक की खंभे में बांधकर पिटाई
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर में घुस महिला से छेड़छाड़ करते युवक की खंभे में बांध पिटाई का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
कुशीनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर में घुस महिला से छेड़छाड़ करते युवक की खंभे में बांध पिटाई का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
बताया जा रहा कि उक्त गांव निवासी एक महिला अपने कमरे में सो रही थी। रात 12 बजे के करीब गांव का ही युवक कमरे में घुस महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर घर के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक को पकड़ दरवाजे पर खंभे बांध कर पिटाई की। जानकारी पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। गांव पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में ले थाने ले आई। एसओ अनिल कुमार ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।