बुनियादी शिक्षा पर ही टिका होता है देश का भविष्य
आज के बच्चे कल के भविष्य हैं।
कुशीनगर: पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर में वार्षिक समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विधायक ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। बुनियादी शिक्षा पर ही देश का भविष्य टीका होता है। ओमप्रकाश जायसवाल, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, शैलेश त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। प्रियंका श्रीवास्तव व आलोक तिवारी ने संचालन किया। अमर प्रकाश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत और पुष्पा सिंह ने आभार ज्ञापित किया। उच्च व प्राथमिक विद्यालय गंगाछपरा, भठहीं बाबू, बकनहां के माफी टोला, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा में भी वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।