ढाई हजार दर्शकों ने देखी छाया चित्र प्रदर्शनी
राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या से चल रही बुद्ध पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार की शाम हुआ।
कुशीनगर: राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या से चल रही बुद्ध पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार की शाम हुआ। 15 दिवसीय प्रदर्शनी का लगभग 2500 दर्शकों ने अवलोकन किया। इसमें भगवान बुद्ध की जीवन की प्रमुख घटनाओं को चित्रों के माध्यमों से रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। जन्म से लेकर महापरिनिर्वाण तक जीवन की जानकारी सहज रूप से देने का कार्य किया गया। चित्रों में बुद्ध के जन्म से पूर्व उनके तुषिता स्वर्ग में होने, उनकी माता द्वारा स्वप्न में सफेद हाथी देखना, लुंबिनी वन में जन्म, असित ऋषि की भविष्य वाणी, पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा, देवदत्त के बाड़ से घायल हंस की रक्षा करना, युवा वस्था, उन्हें विचलित करने वाले चार ²श्यों का अवलोकन, विवाह, पुत्र राहुल का जन्म, गृह त्याग, तपस्या, ज्ञान प्राप्ति के प्रयास, सुजाता द्वारा खीर अर्पण, मार का आक्रमण, बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति, सारनाथ में धम्म चक्र प्रवर्तन, धम्म प्रचार, स्वर्गारोहण, कपिलवस्तु पुनरागमन व दीक्षा देना आदि को प्रमुख रूप से दर्शाया गया।संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने कहा की इसे देखने में लोगों ने पूरी रुचि दिखाई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप