Move to Jagran APP

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सभासद संघ के प्रदेश सचिव सतीश उर्फ पिटू यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभासदों के हक के लिए प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान के निर्देश पर लखनऊ के जीपीयू गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन किया जाएगा। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM (IST)
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

कुशीनगर : प्रत्येक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने का काम करे। अगर सभी लोग दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से कर लें तो आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने में सफल रहेगी।

loksabha election banner

यह बातें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने कही। वह पटहेरिया स्थित आरईएस गोदाम परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए पारदर्शी तरीके से सबको लाभ दिया है। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कानून का राज स्थापित करते हुए कोरोनाकाल जैसी विषम परिस्थितियों में प्रदेश को विकास का नया आयाम दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र ने बूथ और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, सीए ओपी मिश्र, रामवृक्ष गिरी, विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी मार्कण्डेय शाही, बैरिस्टर जायसवाल, जगदीश सिंह, दुर्गेश राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने की तथा संचालन महामंत्री अमलेश तिवारी ने किया।

प्रदेश व्यापी अनशन को लेकर सभासदों ने किया विचार-विमर्श

नगर पंचायत कप्तानगंज के सभागार में सोमवार को सभासदों की बैठक हुई। इसमें नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेश व्यापी अनशन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभासदों से लखनऊ चलने की अपील की गई।

सभासद संघ के प्रदेश सचिव सतीश उर्फ पिटू यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभासदों के हक के लिए प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान के निर्देश पर लखनऊ के जीपीयू गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन किया जाएगा। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो अनशन अनिश्चितकाल तक चलेगा। अध्यक्षता महेश भारती ने की व संचालन मोहम्मद नसीम ने किया। महेंद्र गुप्ता, बृजेश साहनी, शालू जायसवाल, इमदाद हुसैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.