काम नहीं मिलने पर कामगारों ने किया हंगामा
फाजिलनगर ब्लाक के गांव नोनिया पट्टी (सोनबरसा) में बुधवार को मनरेगा योजना के तहत काम न मिलने पर कामगारों ने हंगामा किया। बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कामगारों कार्रवाई की मांग की। गांव में मनरेगा योजना कार्य चल रहा है। आरोप है कि सुबह 830 बजे मजदूर कार्य करने पहुंचे। जिम्मेदार समय से नहीं आने की बात कहकर भगाने लगे।
कुशीनगर: फाजिलनगर ब्लाक के गांव नोनिया पट्टी (सोनबरसा) में बुधवार को मनरेगा योजना के तहत काम न मिलने पर कामगारों ने हंगामा किया। बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कामगारों कार्रवाई की मांग की। गांव में मनरेगा योजना कार्य चल रहा है। आरोप है कि सुबह 8:30 बजे मजदूर कार्य करने पहुंचे। जिम्मेदार समय से नहीं आने की बात कहकर भगाने लगे। उन्होंने जिद की तो कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से उन्हें पीट दिया। कामगारों का आरोप है कि जिम्मेदार अपने घर ही जाबकार्ड रखे हुए हैं और चहेतों को काम दे रहे हैं। रोजगार सेवक अरविद यादव का कहना है कि जितने लोगों का मस्टरोल निकला है, उतने लोग कार्य कर रहे हैं। जो कामगार कार्य की मांग कर रहे हैं, उन्हें भी कार्य दिया जाएगा। राम बेलास चौहान, नथुनी चौहान, राजा चौहान, टुनटुन चैहान, भोला चैहान, बेचू चौहान, मोहन चौहान, रबिद्र चौहान, उमेश चौहान, हरि चौहान, गब्बुलाल चौहान, गुड्डू चौहान, मुकेश चौहान, अरविद चौहान, शांति देवी, सनीचरी देवी, अतवारी देवी, राधिका देवी, सुगंति देवी, अनीता देवी, कमलावती आदि उपस्थित रहे।