कार्यशाला में प्रशिक्षित की गई महिलाएं
कुशीनगर: डीपीआरसी (जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर) कुशीनगर के सह प्रबंधक ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार
कुशीनगर: डीपीआरसी (जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर) कुशीनगर के सह प्रबंधक ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार महिला हितों को लेकर गंभीर है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित है, जिसका लाभ लेने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। वे जिला पंचायत सभागार में आयोजित तीन दिवसीय महिला अधिकार व प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए कार्य योजना बनाने से लेकर गांव के विकास को कैसे गति दें, उन्होंने विस्तार से बताया। घर-घर शौचालय का प्रमुख उद्देश्य महिला सुरक्षा है। इसलिए शौचालय का जरूर प्रयोग करें। इसका लाभ लेकर महिलाएं अपने को विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सकती हैं। कार्यशाला को हेमंत मिश्र, जितेंद्र जायसवाल, नीतू साहनी ने संबोधित किया। इस दौरान सात ग्राम पंचायत अधिकारी व 45 महिला प्रधान उपस्थित रहीं।