पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर से मिलेगी मदद
हिसा से प्रभावित महिलाओं को एक छत के नीचे समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए सखी वन स्टाप सेंटर जिले में संचालित है। यहां पर नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को मदद की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने दी।
कुशीनगर: हिसा से प्रभावित महिलाओं को एक छत के नीचे समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए सखी वन स्टाप सेंटर जिले में संचालित है। यहां पर नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को मदद की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता और रहने खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मारपीट, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, महिला तस्करी आदि घटनाओं की सूचना दूरभाष पर दी जा सकती है। जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर धूस के रैन बसेरा भवन में संचालित केंद्र पर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7054364810 व 8005341367 से संपर्क किया जा सकता है।