विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के गांव में ही जमा होगा बिजली बिल, कोटेदारों की बढ़ेगी आय

Published: Wed, 27 May 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के गांवों में अब कोटेदार ई-पास मशीन के ज़रिए बिजली बिल जमा कर सकेंगे, जिससे ग्रामीणों को शहर ...और पढ़ें

AI Image

AI Image

HighLights

  1. कोटेदार ई-पास मशीन से जमा करेंगे बिजली बिल।

  2. ग्रामीण उपभोक्ताओं को गांव में ही मिलेगी सुविधा।

  3. कोटेदारों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगा कमीशन।

‎जागरण संवाददाता, सेवरही, (कुशीनगर)। कोटेदारों की आय बढ़ाने व ग्रामीण उपभोक्ताओं को सुविधा देने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। अब गांवों में ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को शहर व कस्बों तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

‎नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण करने वाले कोटेदार अपनी डिजिटल ई-पास मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा कर सकेंगे। इसके लिए मशीनों में बिजली बिल भुगतान का विकल्प सक्रिय कर दिया गया है। इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा।

‎सरकार की इस पहल में खाद्य व रसद विभाग तथा बिजली विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। योजना के तहत कोटेदारों को जमा की गई राशि के अनुपात में कमीशन मिलेगा, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

मंगलवार को तमकुहीराज तहसील सभागार में इस योजना को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें तमकुही, सेवरही व दुदही ब्लाक के कोटेदार शामिल हुए। अधिकारियों ने योजना की जानकारी दी व डिजिटल मशीन के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में सड़क हादसों का कहर, बच्ची समेत दो की मौत और चार घायल

अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से कोटेदारों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा। ग्रामीण उपभोक्ताओं को गांव में ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक सेवरही व दुदही संतोष दुबे, पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज रितेश गुप्ता, कोटेदार संघ के अध्यक्ष रामनरेश दुबे, जिलाध्यक्ष विभूति पाठक व बिजली विभाग के तकनीकी अधिकारी, आपरेटर सहित कोटेदार उपस्थित रहे।