राम जन्म का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक
कुशीनगर: क्षेत्र के गांव रावतपार में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार की रात रामल
कुशीनगर: क्षेत्र के गांव रावतपार में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार की रात रामलीला मंडली द्वारा भगवान राम जन्म का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। मनु व सतरूपा के कठोर तप के बाद भगवान विष्णु प्रकट होते हैं।
यह देख प्रफुल्लित दंपती भगवान से उनके समान पुत्र की कामना करते हैं। रावण, कुंभ करण व विभीषण का जन्म होता है। तीनों अपनी मां की गोद में बैठे रहते हैं। तभी कुबेर का आगमन होता है। यह देख रावण को ईष्र्या होती है। वह मां से पूछता है कि यह वैभवशाली कौन हैं। मां उन्हें सौतेला भाई बताती हैं। कहती है कि तप के बल पर वैभव प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद तीनों भाई कठोर तप में जुट जाते हैं। भगवान के खुश होने पर रावण जहां इच्छा मृत्यु की मांग करता है और कुंभ करण सोने की। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सुनील खेतान, ध्रुव नारायण तिवारी, नीरज सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र सिंह, सीताराम गोंड, अशोक सिंह, राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह, अनिल सिंह, रामकेवल, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।