सीएए गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि : राधा मोहन सिह
नागरिक संशोधन कानून को लेकर भाजपा के चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में कुशीनगर आए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी (संगठन) व भारत के पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने इस कानून को लागू कर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
कुशीनगर : नागरिक संशोधन कानून को लेकर भाजपा के चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में कुशीनगर आए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी (संगठन) व भारत के पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने इस कानून को लागू कर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
वह रविवार को विधायक रजनीकंत मणि त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि मोदी सरकार ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर ²ढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया।।
सुकरौली बाजार संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय परिसर में जागरूकता गोष्ठी में पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि में नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्रमिश्र ने की व संचालन मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, रजनीकांत मणि, प्रदीप सिंह, अशोक कुमार, सुबाष पांडेय, ऋषि तिवारी, मुन्ना पांडेय, संजीव जायसवाल, लालप्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बाबूराम यादव, रजनीश वर्नवाल आदि मौजूद रहे।
-----
नागरिक संशोधन बिल के बारे में बताया
,गोबरही,कुशीनगर: नागरिकता सशोधन कानून को लेकर रविवार को कुशीनगर विधानसभा के अहिरौली राजा के चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सुधीर राव के नेतृत्व में हस्ताक्षर एवं जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को कानून के बारे मे जानकारी दी गई, तो अफवाहों से सावधान रहने की नसीहत दी गई। अजय कुमार, राजेश, मनोज तिवारी, दिनेश यादव, सुरेश शर्मा, संजय राव, विनोद सिंह,संतोष राव आदि उपस्थित रहे।