व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी
कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सदर विधानसभा क्षेत्र के पि
कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सदर विधानसभा क्षेत्र के पिपरा बाजार मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग वासुदेव पांडेय इंटर कालेज गोइती खुर्द में चल रहा था। बुधवार को समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण सीखने व व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से राजनीति की नई विधा की शुरुआत की है, जिसका नाम सेवा ही संगठन है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इसे अंगीकार करें। प्रशिक्षण वर्ग को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई, मनोज जायसवाल, विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनंद, दुर्गेश मिश्र, डा. संजय मिश्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने की और संचालन महामंत्री विश्वजीत राय ने किया। नित्यानंद पांडेय, संजय राय, चंद्रिका गुप्ता, संदीप मल्ल, अनिल कुमार राय, भीखम प्रसाद, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।