युवाओं ने की शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा की सफाई
नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा दीपावली के दिन लिए गए संकल्प के क्रम में रविवार को संस्था के सदस्यों ने कस्बा स्थित शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। शहीद स्मारक स्थल गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा फाजिलनगर रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई हुई।
कुशीनगर : नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा दीपावली के दिन लिए गए संकल्प के क्रम में रविवार को संस्था के सदस्यों ने कस्बा स्थित शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। शहीद स्मारक स्थल, गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा फाजिलनगर रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की सफाई हुई। सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संस्था ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक माह में एक दिन महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी। शिवेंद्र पांडेय, पवनेश मणि, राजेश गुप्त, ध्रुव मद्धेशिया, विश्वनाथ गुप्त, सोनू यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. अनिल सोनी, इंद्र मिश्र, राजन श्रीवास्तव, अशोक गुप्त, मल्लू मद्धेशिया, रोहित जायसवाल, मनोज सिंह, पंकज शर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।