काव्यांजलि कार्यक्रम में अटलजी को दी गई श्रद्धांजलि
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर काव्यांजलि कार्यक्रम रविवार को नगर के सुभाष चौक पर आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही व विशिष्ट जिला कोआपरेटिव चेयरमैन लल्लन मिश्र ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कुशीनगर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर काव्यांजलि कार्यक्रम रविवार को नगर के सुभाष चौक पर आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही व विशिष्ट जिला कोआपरेटिव चेयरमैन लल्लन मिश्र ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने अटलजी की चु¨नदा कविताओं का पाठ कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति और संसदीय व्यवस्था के शीर्षपुरुष थे। वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के अनिवार्य स्तम्भ के रूप में जाने जाते रहेंगे। एक कवि के रूप में, एक साहित्यकार के रूप में, एक पत्रकार के रूप में भी उनका नाम अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, फोरलेन सड़क, परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय अभियान, हिन्दी भाषा के उन्नायक और भारत को विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले राष्ट्रनायक के रूप में सदैव वह याद किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल व सह संयोजक ¨वध्यवासिनी श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को आरके मौर्य, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, जिला उपाध्यक्ष धनन्जय तिवारी, राजू उर्फ राजेश जायसवाल, बंका ¨सह, केशवनाथ उपाध्याय, काबीना मंत्री के मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल उर्फ ¨चटू, युवा नेता नीरज तिवारी, प्रदीप पांडेय, हौसिला पांडेय, संजीव दीक्षित, आमंत्रित कवियों में संजय मिश्र संजय, अवध किशोर अवधू, डा.समी बहुधार, डा.विरजानन्द कुशवाहा, श्रीराम, नीरज तिवारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राजन श्रीवास्तव, आशुतोष दूबे, सोनू दूबे, श्रीराम प्रसाद, मीना शर्मा, रितिक ¨सह, डा.संजय मिश्र, सुनील चौहान, मनीष पाठक, राहुल कुशवाहा, मोहन खरवार, अतुल मिश्र, गंगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।