सहभोज से बढ़ती है समरसता की भावना
सदर विकास खंड के पिपरा जटामपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया। हियुवा कार्यकर्ता गोलू सिंह की अगुआई में आयोजित खिचड़ी सहभोज में सभी वर्ग के पुरुष महिला और बच्चे शामिल रहे।
कुशीनगर : सदर विकास खंड के पिपरा जटामपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया। हियुवा कार्यकर्ता गोलू सिंह की अगुआई में आयोजित खिचड़ी सहभोज में सभी वर्ग के पुरुष, महिला और बच्चे शामिल रहे।
भाजपा नेता दीवेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि सहभोज से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। भाजपा कुबेरनाथ मंडल के अध्यक्ष शिवमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया। संचालन दुर्गादयाल तिवारी ने किया। इस दौरान गरीबों में कंबल भी वितरित किया गया।
अमित गुप्ता, नीतीश जायसवाल, रतनजीत श्रीवास्तव, पंकज गोंड़, अभिजीत गुप्ता, संतलाल जायसवाल, अजय गोंड़, अनिल कुमार, आलोक शर्मा, विकास पांडेय, अंकित ठाकुर, अवनीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।