ठिठुर रहे गोवंश, हरा चारा भी नसीब नहीं
तहसील क्षेत्र में बनाए गए बेसहारा पशु आश्रय स्थलों में ठंडक से गोवंश ठिठुर रहे हैं। हरा चारा की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सभी स्थलों पर बदइंतजामी का बोलबाला है।
कुशीनगर: तहसील क्षेत्र में बनाए गए बेसहारा पशु आश्रय स्थलों में ठंडक से गोवंश ठिठुर रहे हैं। हरा चारा की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सभी स्थलों पर बदइंतजामी का बोलबाला है। हाटा नगर के वार्ड नंबर 10 आंबेडकर नगर में बनाए गए कान्हा पशु आश्रय स्थल में रखे गए पशुओं को हरा चारा नहीं मिल रहा है। सूखा भूसा व चोकर के सहारे गोवंश का पेट भरा जा रहा। यहां 34 पशुओं को रखा गया है, देखभाल के लिए छह कर्मचारी नर्वदा, अंबिका, जुगुल किशोर, कृष्णा, अमन व अजय तैनात किए गए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि कान्हा आश्रय केंद्र के पशुओं के लिए चारा की बोआई कराई गई है। कुछ दिन के बाद हरा चारा मिलना शुरू हो जाएगा।