Move to Jagran APP

संजोली व रितिका के गीतों झूम उठे दर्शक

कुशीनगर महोत्सव में महिलाओं को केंद्र बिदु में रखा गया है। चाहे वह महिला वालीबाल या फुटबाल खेल या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम। कहा गया है कि यत्र पूज्यंते नारी रमंते तत्र देवता। यह मंत्र कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान करेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:33 AM (IST)
संजोली व रितिका के गीतों झूम उठे दर्शक
संजोली व रितिका के गीतों झूम उठे दर्शक

कुशीनगर : कुशीनगर महोत्सव में महिलाओं को केंद्र बिदु में रखा गया है। चाहे वह महिला वालीबाल या फुटबाल खेल या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम। कहा गया है कि यत्र पूज्यंते नारी रमंते तत्र देवता। यह मंत्र कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान करेगा।

loksabha election banner

उक्त बातें कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीसरे दिन गुरुवार की रात मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिला सिंह ने कही। बालिका परिणीता श्रीवास्तव ने अपने नृत्य बिछुआ बाजे रे दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। भोजपुरी गायिका संजोली पांडेय के बिरहा मोर बलिया बीचे बलमा भुलाइल सजनी, नीरज सिंह के बम बम बोल रहा है काशी, रितिका राय के एक प्यार का नगमा है, शिवांग बालेश्वर के हम तेरे शहर में आए हैं, भोजपुरी के लोकप्रिय गायक मदन राय के फेंकी दिहले थरिया बलम गईले झरिया व कवने खोतवा में लुकईलु सहित क्षेत्रीय कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियों पर रात भर श्रोता झूमते रहे। विनय राय ने सभी कलाकारों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन वीर बहादुर सिंह व प्रभुनाथ दाढ़ी ने किया।

इस दौरान राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोना चौधरी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कैफुल अली, राजेश प्रताव उर्फ बंटी राव, महिमा राय, भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, राकेश जायसवाल, अंकुर मिश्र, धनंजय राय, संजय दूबे, निर्भय शाही, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राणा मिश्रा, दिलीप राय, सचिन पाठक, मुकेश पटेल, नवीन शाही, मुन्ना शाही, अशोक जायसवाल, बालेश्वर मद्धेशिया, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.