भक्ति जागरण में झूमते रहे श्रोता
नगर से सटे सिधुआ बाजार में लक्ष्मी पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवती जागरण में दर्शकों ने भक्तिरस का खूब आनंद लिया।
कुशीनगर: नगर से सटे सिधुआ बाजार में लक्ष्मी पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवती जागरण में दर्शकों ने भक्तिरस का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हरि उर्फ हरिनंदन कुशवाहा की गणेश वंदना से हुई। गायकों ने एक से बढ़ एक गीत प्रस्तुत कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को झूमने को विवश किया। ..बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोवाली मैया, गायक नीरज कुमार निराला का गीत..माटी के मुरती से हंसे मईया, गायिका पूजा चौधरी का गीत..निमिया के डाल मईया गाकर भक्ति सागर में गोता लगवाया। आवेश कुमार मिश्रा व बृजेश लाल यादव ने भी अपनी गायकी का लोहा मनवाया। माउथ पैड पर महबूब आलम, आर्गन पर रिकूं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संचालन धर्मेंद्र कुशवाहा ने किया। संगम तिवारी, राजदेव कुशवाहा, महेंद्र गुप्ता, डॉ हरिकेश कुशवाहा, विकास मिश्रा, डा. मनीष कुमार, पिटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।