बंदर के हमले में थाई महिला पर्यटक घायल
थाईलैंड से कुशीनगर भ्रमण पर आईं एक महिला पर्यटक महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में बंदर के हमले में घायल हो गई। पर्यटक पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी कसया ले जाकर इलाज कराया।
कुशीनगर : थाईलैंड से कुशीनगर भ्रमण पर आईं एक महिला पर्यटक महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में बंदर के हमले में घायल हो गई। पर्यटक पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी कसया ले जाकर इलाज कराया।
55 वर्षीय कमोलटप अपने दल के साथ पूजा करने मुख्य मंदिर परिसर में प्रवेश कीं। उसी दौरान एक काले बंदर ने उनके दोनों हाथ में काट लिया। ग्रुप के लोगों ने पर्यटक पुलिस को इसकी जानकारी दी। पर्यटक पुलिस इंद्रसेन यादव, सुजीत यादव व शालू शुक्ल ने उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के बाद उन्हें मोनास्ट्री पहुंचाया। थाई महिला ने पुलिस के प्रति आभार ज्ञापित किया। चौकी प्रभारी निरंजन राय ने बताया कि विभागीय अधिकारी को बंदर को पकड़वा कर बाहर भेजने का निर्देश दिया गया है।