मनमानी शुल्क को लेकर सड़क पर उतरे छात्र
क्षेत्र के चंद्रशेखर शास्त्री टेक्निकल इंटरमीडिएट कालेज मधुरिया के छात्र-छात्राओं ने मासिक शुल्क को लेकर सोमवार को फोरलेन जाम कर विरोध प्रदर्शन कर किया। छात्र-छात्राओं ने मनमानी शुल्क लिए जाने का आरोप लगाया।
कुशीनगर: क्षेत्र के चंद्रशेखर शास्त्री टेक्निकल इंटरमीडिएट कालेज मधुरिया के छात्र-छात्राओं ने मासिक शुल्क को लेकर सोमवार को फोरलेन जाम कर विरोध प्रदर्शन कर किया। छात्र-छात्राओं ने मनमानी शुल्क लिए जाने का आरोप लगाया।
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने लगभग एक घंटे तक फोरलेन सड़क जाम कर दिए। वह स्कूल से बाहर निकले तो विद्यालय के तरफ से गेट बंद कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मधुरिया चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय की कक्षा आठ वीं तक की मान्यता है। नौ से 12 तक वित्तविहीन है।
अध्यापकों का वेतन बच्चों के शुल्क से ही दिया जाता हैं। रम्भा गोंड, अभिषेक यादव, बृजेश गुप्ता, शैलेश गोंड़, आकाश गोंड, धीरज यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, सतीश भारती, विशाल, कुंदन, दीपक चौहान, सगीर अंसारी, दीपक यादव, गोपी भारती, प्रिस, आदित्य यादव, सचिन गोंड आदि उपस्थित रहे।