कुशीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, दो पक्ष आमने-सामने
बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन रविवार सुबह वही विवाद दोबारा बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।
By Amal ChowdhuryEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 01:16 PM (IST)
कुशीनगर (जेएनएन)। कुशीनगर के कसया थाने के गांव भठही बाबू में शनिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने मूर्ति पर पानी फेंकने का आरोप लगाया तो दूसरा दरवाजे पर अश्लील गाना बजाने का आरोप लगाते हुए आमने-सामने आ गए।
बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन रविवार सुबह वही विवाद दोबारा बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें