धूमधाम से मना लेखपाल संघ का 57 वां स्थापना दिवस
कुशीनगर: तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने बुधवार को धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संगठन की एकज
कुशीनगर: तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने बुधवार को धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संगठन की एकजुटता का संकल्प लिया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा को सम्मानित भी किया गया। जनपद भर के लेखपालों ने स्थापना दिवस का आयोजन कर संघ का 57 वां स्थापना दिवस मनाया। संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा द्वारा संघ के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा भी की गई तथा संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक के चित्र पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा द्वारा पुष्पार्चन के साथ हुआ। अध्यक्षता कर रहे नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल संघ इकलौता ऐसा संगठन है जो लेखपालों के हित के लिए हमेशा लड़ता रहता है। जिला मंत्री वंश बहादुर यादव ने कहा कि संगठन लेखपालों के हित की लड़ाई में हमेशा आगे रहा है। अगर मेरे किसी सदस्य को जिले का कोई अधिकारी प्रताड़ित करता है तो उसके खिलाफ संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान अब्दुल रहमान, संजीव कुमार मिश्र, शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, मुकुट बिहारी, आशुतोष कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान बृजेश कुमार, संतोष, प्रदीप गुप्ता, मदन यादव सुरेश लाल श्रीवास्तव, प्रतीक्षा गुप्ता, शिवांगी मिश्रा, संजू पासवान आदि उपस्थित रहे।