सपाइयों ने केक काट मनाया मुलायम का जन्मदिन
शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय सोहरौना में सपा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को केक खिला कार्यकर्ताओं ने बधाई भी दी। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष मु0 इलियास अंसारी ने व संचालन बाबू खान ने किया।
कुशीनगर : शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय सोहरौना में सपा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को केक खिला कार्यकर्ताओं ने बधाई भी दी। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष मु0 इलियास अंसारी ने व संचालन बाबू खान ने किया। एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, अच्छेलाल सोनी, नथुनी कुशवाहा,बालकृष्ण मिश्र, विक्रमा यादव, भोला यादव, रामनिवास यादव, घनश्याम यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, लल्लन यादव, इकबाल अहमद, कैसर जमाल टीटू, रामइकबाल दूबे, बजरंगी यादव मौजूद रहे। हाटा कार्यालय के अनुसार नपा के पगरा स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा के पूर्व सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सत्यकाम पांडेय, मारकंडेय मद्धेशिया, सचिद्र यादव आदि मौजूद रहे। सुकरौली संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ सपा नेता बालकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। महंथ यादव, मिथिलेश मिश्र, आसनारायन शाही, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कसया कार्यालय के अनुसार ब्लाक प्रमुख अभिषेक उर्फ राजन त्रिपाठी के नेतृत्व में जन्मदिन पर कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर केक काटा गया, तो वृद्धाश्रम में फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। अध्यक्षता राजेश पांडेय व संचालन महेंद्र सिंह पटेल ने किया। अलाउद्दीन अंसारी, मनोज तिवारी,अमिताभ शुक्ल आदि उपस्थित रहे। कप्तानगंज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित आरके मिश्र के नेतृत्व में रामजानकी मंदिर में हवन-पूजन के साथ मनाया गया। पौहारी शरण ओझा, मान सिंह, ज्ञानेश्वर दूबे, राकेश दूबे, राम सजीवन ओझा, रामनारायण यादव, सुभाष यादव, पवन तिवारी, सुभाष तिवारी, संजय दूबे, हरीश उपाध्याय, संजय मिश्र,मुकेश गुप्त,सदानन्द पांडेय, बैजनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।