Move to Jagran APP

पुरुष वर्ग में राजकिशोर व महिला में पूजा ने मारी बाजी

गांव फरेंदहा में बुधवार को नव युवक सेवा समिति द्वारा तीन हजार मीटर के दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र सहित बिहार के भी धावकों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:34 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:34 PM (IST)
पुरुष वर्ग में राजकिशोर व महिला में पूजा ने मारी बाजी
पुरुष वर्ग में राजकिशोर व महिला में पूजा ने मारी बाजी

कुशीनगर: क्षेत्र के गांव फरेंदहा में बुधवार को नव युवक सेवा समिति द्वारा तीन हजार मीटर के दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र सहित बिहार के भी धावकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन से छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। कहा कि खेल में भी रोजगार के अवसर हैं। बशर्ते किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन होनी चाहिए। कहा कि हार-जीत की परवाह करने वाला कभी लक्ष्य नहीं हासिल कर सकता। प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आज दुनिया का हर देश खेल जगत में बादशाहत हासिल करना चाह रहा है। भारत भी इसमें पीछे नहीं है। हमारे खिलाड़ी भी हर क्षेत्र में फतह हासिल कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में 15 धावकों ने निर्धारित समय से पूर्व ही दौड़ पूरा कर लिया। प्रथम स्थान राजकिशोर आठ मिनट, दूसरे पर सनोज गुप्ता साढ़े आठ मिनट, तीसरे पर नितेश प्रजापति नौ मिनट में दौड़ पूरा किया। महिला वर्ग में 100 लड़कियों ने 1500 मीटर दौड़ में भाग लिया। इनमें 10 ने समय से पहले दौड़ पूरा किया। पूजा वर्मा महराजगंज छह मिनट में, काजल पासवान देवरिया साढ़े छह मिनट, नीतू भठहीं सात मिनट में दौड़ पूरा किया। उन्हें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। समिति के अध्यक्ष संदीप ¨सह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रेफरी व संचालक कपिलदेव प्रजापति रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि हरेश गोंड, प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, अजय मद्देशिया, शत्रुमर्दन प्रताप शाही, सुरेश ¨सह, बीके मिश्रा, कृष्णा यादव, हरिवंश शाही, मालबाबू, अनिरुद्ध गुप्ता, नोखा ¨सह, प्रधान मधु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.