Move to Jagran APP

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर हाटा नगर स्थित अपने आवास पर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:52 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

कुशीनगर: नगर के समीप सोहरौना स्थिति पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव की अध्यक्षता में सपाइयों ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि कठिन संघर्ष के बाद मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी का गठन किया था। पूर्व विधायक शंभू चौधरी, कासिम अली, पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव, विजय पांडेय, भोला यादव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया। सपा प्रबुद्ध सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयकुमार त्रिपाठी,रामनिवास यादव, घनश्याम यादव, ऐनुलहक अंसारी, त्रिभुवन जायसवाल, मधुर श्याम राय, गिरिजेश यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

हाटा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर हाटा नगर स्थित अपने आवास पर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सपा संस्थापक समाजवाद के अग्रणी प्रहरी हैं। रणविजय सिंह, सचिद्र यादव आदि मौजूद रहे।

पनियहवा: सोहरौना में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दीर्घायु होने की कामना की। खड्डा कस्बा में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नासिर लारी ने अपने आवास में जीतेंद्र मिश्रा, रामप्रताप यादव, अरविद मिश्रा, धनंजय अस्थाना, सतीश यादव, दिलावर अंसारी आदि को मिठाई खिलाई।

दुदही: विकास खंड के ठाढ़ीभार गांव स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी के आवास पर केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

कप्तानगंज: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी पंडित आरके मिश्र की देखरेख में कप्तानगंज कस्बा में रेलवे ढाला के समीप स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में हवन-पूजन किया गया।

साखोपार: सेमराधूसी गांव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संतोष यादव की अध्यक्षता में कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.