बंदर के हमले में सात घायल
देवरिया व कुशीनगर जिले के सीमावर्ती लगभग आधा दर्जन गांवों में इन दिनों एक बंदर का आतंक फैला हुआ है। बीते दो दिनों में बंदर सात लोगों को काट कर घायल कर चुका है। घायल चार लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
कुशीनगर: देवरिया व कुशीनगर जिले के सीमावर्ती लगभग आधा दर्जन गांवों में इन दिनों एक बंदर का आतंक फैला हुआ है। बीते दो दिनों में बंदर सात लोगों को काट कर घायल कर चुका है। घायल चार लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
शनिवार को देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव भुजौली निवासी छोटेलाल प्रजापति पर हमला बोल बंदर ने घायल कर दिया। इन्हें इलाज के लिए हाटा सीएचसी ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। बंदर ने हेतिमपुर बाजार स्थित मुक्तिधाम बागीचे में मदन गौड़ को भी अपना शिकार बनाया। उन्हें भी उपचार के लिए सीएचसी कसया ले जाया गया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाटा कोतवाली के गांव लालीपार निवासी दुर्योधन, हेतिमपुर के पोखराटोला निवासी रामप्रीत राय भी बंदर के हमले में गंभीर रूप घायल हैं। बंदर का सवांगी पट्टी और लालीपार में भी आतंक है। वहां बंदर के हमले में तीन लोग पहले ही घायल हो चुके हैं।