भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जौरा मुगलही में गुरुवार को सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेजा
कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जौरा मुगलही में गुरुवार को सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सीओ तमकुही आरके तिवारी व थानाध्यक्ष ने अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। पारस कुशवाहा व रामकेवल कुशवाहा सगे भाई हैं। दोनों के बीच भूमि को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। सुबह लगभग 11 बजे उसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने बाहरी लोगों को साथ लेकर दूसरे पक्ष के घर धावा बोल दिया। बात बढ़ती देख गांव वालों ने हस्तक्षेप किया। बल प्रयोग कर बाहरी लोगों को भगाया। मारपीट में एक तरफ से पारस पुत्र लड्डन, बाजीलाल पुत्र पारस, रेशमा देवी पत्नी बाजीलाल, लचिया देवी पत्नी लड्डन, अनिता देवी पत्नी हरेश, बासमती पुत्री पारस, नीतू पुत्री पारस तथा दूसरे पक्ष से रामकेवल पुत्र लदन सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष कमलेश ¨सह ने कहा है कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।