भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक लेखाकार की सेवा समाप्त
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार संतोष कुमार गुप्ता की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। सहायक लेखाकार की लिखित शिकायत विभाग में की गई थी। जांच के बाद मामला पुष्ट होने तथा जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र की संस्तुति पर अभियान संचालक संस्था के प्रबंधक डा. अनुराग यादव ने तत्काल प्रभाव से सहायक लेखाकार की सेवा समाप्त करते हुए कार्यभार प्रतिस्थानी को सौंप देने के लिए निर्देशित किया।
कुशीनगर: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार संतोष कुमार गुप्ता की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। सहायक लेखाकार की लिखित शिकायत विभाग में की गई थी। जांच के बाद मामला पुष्ट होने तथा जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र की संस्तुति पर अभियान संचालक संस्था के प्रबंधक डा. अनुराग यादव ने तत्काल प्रभाव से सहायक लेखाकार की सेवा समाप्त करते हुए कार्यभार प्रतिस्थानी को सौंप देने के लिए निर्देशित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सेवा समाप्ति की कार्रवाई करते हुए दूसरे को कार्यभार सौंप दिया गया है।