Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून पर मांगा समर्थन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव की अगुवाई में भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर रामकोला कस्बा में भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 11:44 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 11:44 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून पर मांगा समर्थन
नागरिकता संशोधन कानून पर मांगा समर्थन

कुशीनगर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव की अगुवाई में भाजपाइयों ने जुलूस निकाल कर रामकोला कस्बा में भ्रमण किया।

loksabha election banner

उन्होंने नागरिकों से संपर्क कर विस्तार से जानकारी दी और पार्टी की ओर से निर्धारित नंबर पर मिस्ड कॉल कराया। राजेश मिश्रा कुन्नू, विश्वजीत गोविद राव, अमित गोविद राव, अमर गोविद राव, ओमप्रकाश साहू, प्रसिद्धनाथ दूबे, अनिरुद्ध खरवार, रवींद्र, भरत गोविद राव, रामू आदि मौजूद रहे।

---

लोगों से किया जनसंपर्क

जासं, सिगहा, कुशीनगर : विकास खंड नेबुआ के सिगहा गांव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व प्रदेश कार्य समिति सदस्य रतनपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा और मिस्ड काल कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री पवन कुमार शाही के आवास पर बैठक कर नौरंगिया व बगही मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्र व हरिगोविद रौनियार से अभियान की जानकारी ली। पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय की अगुआई में खैरटिया चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

---

जहर घोल रहे विपक्षी

बरवापट्टी, कुशीनगर: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। इसे दूर करने के लिए मुस्लिम समाज के ही प्रबुद्ध लोगों को आगे आना होगा। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कही। वे दशहवा गांव के हनुमान चौक पर सभा को संबोधित कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, बलवंत सिंह, गुरुप्रकाश मिश्र, पप्पू सिंह, मुनिदेव मिश्र, मुन्ना अली, सागर जायसवाल, राजू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

---

चलाया जागरूकता अभियान

पडरौना: नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने लोगों को निर्धारित नंबर पर मिस्ड कॉल करने की जानकारी दी। बाबूलाल साह, जितेंद्र उपाध्याय, हियुवा के जिला मंत्री मनीष जायसवाल, अरुण सिंह, आलोक चौबे, नीरज मिश्रा, आलोक विश्वकर्मा, भरत चौधरी, आद्या राय, बृजेश शर्मा, रमाकांत राव आदि मौजूद रहे।

:::

जागरूकता जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत कुशीनगर: बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में बीएड के छात्रों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। युवा खेल व कल्याण राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कहा कि विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण की परंपरा को विकसित किया जाना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुला शुक्ल, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, डॉ. निगम मौर्य, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.