Move to Jagran APP

संजीव ने गुजरात में बढ़ाया यूपी पर्यटन का मान

गुजरात पर्यटन के तत्वावधान में केवडिया (गुजरात) में बने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के निकट उनकी 144 वीं जयंती के अवसर पर गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यूपी पर्यटन का प्रतिनिधित्व कर पथिक निवास के कुक संजीव बंदोपाध्याय ने कुशीनगर का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 11:25 PM (IST)
संजीव ने गुजरात में बढ़ाया यूपी पर्यटन का मान
संजीव ने गुजरात में बढ़ाया यूपी पर्यटन का मान

कुशीनगर : गुजरात पर्यटन के तत्वावधान में केवडिया (गुजरात) में बने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के निकट उनकी 144 वीं जयंती के अवसर पर गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यूपी पर्यटन का प्रतिनिधित्व कर पथिक निवास के कुक संजीव बंदोपाध्याय ने कुशीनगर का नाम रोशन किया।

loksabha election banner

इस कार्यक्रम में देश के हर राज्यों से कुक आमंत्रित किए गए थे। मुगलई व्यंजन के विशेषज्ञ बंदोपाध्याय इसके पूर्व थाईलैंड की राजधानी बैंकाक व क्रबी में सितंबर 2017 में आयोजित फूड फेस्टिवल आफ इंडिया में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपनी कला का डंका बजा चुके हैं। आयोजकों ने बंदोपाध्याय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया था।

प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी, मुमताज अली अंसारी, शिव कुमार वर्मा, तोप बहादुर थापा, भगवती प्रसाद, मंगरु गुप्त, धर्मेंद्र प्रसाद, वकील प्रसाद, महबूब आलम, मनोहर मिश्र, उदयभान मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.