Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए 20 नामांकन

भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य चुनाव के लिए जिला मुख्यालय रवींद्र नगर स्थित सर्किट हाउस में नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिला चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह व सहायक जिला चुनाव अधिकारी जयप्रकाश निषाद ने बताया की प्रदेश परिषद सदस्य हेतु 22 ने नामांकन पत्र लिया जिसमें 21 ने दाखिल किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 11:31 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए 20 नामांकन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए 20 नामांकन

कुशीनगर: भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य चुनाव के लिए जिला मुख्यालय रवींद्र नगर स्थित सर्किट हाउस में नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिला चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह व सहायक जिला चुनाव अधिकारी जयप्रकाश निषाद ने बताया की प्रदेश परिषद सदस्य हेतु 22 ने नामांकन पत्र लिया, जिसमें 21 ने दाखिल किया। जिलाध्यक्ष पद के लिए 23 ने नामांकन पत्र खरीदा, जिसमें से 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिलाध्यक्ष पद के लिए पहली बार महिला पदाधिकारी ने भी दावेदारी की है। जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य की घोषणा पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा की जाएगी। जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय पर काफी गहमा गहमी रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। जिलाध्यक्ष पद हेतु 6 मंडल अध्यक्षों का प्रस्तावक जरूरी था। चुनाव अधिकारी ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार नामांकन पत्र सभी को जमा करना है, चाहे उसके साथ प्रस्तावक हों या ना हों। नामांकन के पश्चात चुनाव अधिकारी ने शांतिपूर्ण नामांकन प्रक्रिया सफल कराने पर कुशीनगर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति अभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, महिला जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, मारकण्डेय शाही, जयप्रकाश उपाध्याय, राजेश्वर सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, क्षेत्रीय मंत्री प्रेमचन्द्र मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोड़, उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, धनंजय तिवारी, नंदकिशोर नथानी, प्रेम जायसवाल, मुकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, रूपम सिंह, संजीव दीक्षित, विवेकानन्द पाण्डेय, किशोर यादव, प्रमुख गुड्डू राय, सुधीर राव आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.