कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
विशुनपुरा विकास खंड के सिरसिया दीक्षित गांव के खजुहां ताल स्थित देवी स्थान परिसर में महायज्ञ आयोजित।
कुशीनगर: विशुनपुरा विकास खंड के सिरसिया दीक्षित गांव के खजुहां ताल स्थित देवी स्थान परिसर में मंगलवार से शुरू हुए नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। अगल-बगल के गांवों की कन्याओं व श्रद्धालुओं द्वारा खजुहा देवी स्थान परिसर से सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग सिरसिया, दांदोपुर, बड़हरा, सुसवलिया, बसंतपुर, बहादुरगंज, यादव टोला सहित अन्य गांवों का भ्रमण करते हुए मिश्रौली बाजार में पहुंचे। वहां मंत्रोच्चार के बीच आचार्य पंडित सुशील कुमार तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, अवधेश मिश्र, अंगद शुक्ला, महेश मिश्र, राजेश पाण्डेय, अजय दीक्षित आदि की रेखरेख में कन्याओं ने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से कलश में जल भरा। वहां से भ्रमण करते और जयकारा लगाते शाम करीब पांच बजे श्रद्धालु यज्ञस्थल पर पहुंचे। कलश स्थापना के साथ ही आचार्यों ने यज्ञ शुरू किया। दांदोपुर, बड़हरा, अधारछपरा व सुखसवलिया गांवों में लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार कराया। इस दौरान यज्ञ समिति के संरक्षक ज्ञानप्रकाश दीक्षित, सुनील दीक्षित, र¨वद्र नारायण पाण्डेय, चन्द्रशेखर मिश्र, ओंकारेश्वर, ¨पटू, गगन, नीलू दीक्षित, दुर्गेश्वर, शैलेश, जयप्रकाश, महेश, राजकुमार, विरेंद्र ¨सह आदि शामिल रहे।