Move to Jagran APP

लोक हितकारी होते हैं धार्मिक अनुष्ठान: साध्वी अर्चना

पुराणों में यज्ञ को सनातन पद्धति व विश्व के लिए कल्याणकारी माना गया हैं। सभी धार्मिक अनुष्ठान लोक हितकारी होते हैं। इसकी पुष्टि विज्ञान भी कर रहा है। यह बातें कथावाचिका साध्वी अर्चना मिश्रा ने कही। वे भटवलिया गांव के पिजावा धाम पर आयोजित नौ कुंडीय महायज्ञ के दौरान प्रवचन कर रही थीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:08 AM (IST)
लोक हितकारी होते हैं धार्मिक अनुष्ठान: साध्वी अर्चना
लोक हितकारी होते हैं धार्मिक अनुष्ठान: साध्वी अर्चना

कुशीनगर: पुराणों में यज्ञ को सनातन पद्धति व विश्व के लिए कल्याणकारी माना गया हैं। सभी धार्मिक अनुष्ठान लोक हितकारी होते हैं। इसकी पुष्टि विज्ञान भी कर रहा है। यह बातें कथावाचिका साध्वी अर्चना मिश्रा ने कही। वे भटवलिया गांव के पिजावा धाम पर आयोजित नौ कुंडीय महायज्ञ के दौरान प्रवचन कर रही थीं। कलाकारों ने रामलीला का मंचन भी किया। विनय बाबा, शिवजी गुप्ता, रामदयाल मिश्र, सत्यप्रकाश गुप्ता, पुजारी योगेंद्र दास, नंदकिशोर गुप्ता, शर्मा चौहान आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

---

जीवन जीने की कला सिखाता है रामचरित मानस

राजापाकड़: श्रीरामचरित मानस जीवन जीने की कला सिखाता है। इसके सभी पात्रों का चरित्र मर्यादित है। उनके आदर्शों का अनुकरण करने से समाज में रामराज्य स्थापित हो सकता है। यह बातें कथावाचक पंडित रामअवध शुक्ल ने कही। वे बंगरा रामबक्श राय गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय रामकथा का रसपान करा रहे थे। कथावाचिका अर्चना मिश्र ने रामकथा का वर्णन किया। केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र शुक्ल, डॉ. आरके राय, रीना देवी, कुसुमावती देवी, छोटी शुक्ल, विश्वनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

---

गोपियों व श्रीकृष्ण संवाद का किया मंचन

मंसाछापर: कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव के बंजारा कुटी शिव मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ के छठे दिन रासलीला मंडली के कलाकारों ने गोपियों व श्रीकृष्ण संवाद का मंचन किया। यजमान पशुपति नाथ दूबे, जयप्रकाश यादव, विनोद कुशवाहा, इंद्रजीत गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा ने यज्ञशाला का पूजन किया। यज्ञाचार्य पंडित कृष्णमोहन मिश्रा, पंडित अजय उपाध्याय, पंडित मनंजय मिश्रा, पंडित शिवम व पंडित अखिलेश्वर तिवारी की देखरेख में यज्ञ किया जा रहा है। भाजपा नेता श्याम मुरली मनोहर मिश्र, यज्ञ समिति के सदस्य नीतू दूबे, उपेंद्र दूबे, बबलू दूबे, अनिल श्रीवास्तव, राजेंद्र चौधरी, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।

---

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ रहे श्रद्धालु

सुकरौली बाजार: विकास खंड सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग व पिपरा उर्फ तितिला गांव में चल रहे रुद्र व शतचंडी महायज्ञ में मंडप की परिक्रमा करने को श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। आचार्य चित्रसेन पांडेय, बाबा बालक दास त्यागी, आशुतोष गुप्ता, प्रधान विजय चौधरी, रवींद्र मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

---

प्रभु कृपा से असत्य पर होती है सत्य की जीत

बभनौली: अहंकार और असत्य पर सदैव सत्य की विजय हुई है। सत्य स्वरूप भगवान श्रीराम ने महाज्ञानी राजा जनक की ओर से अपनी पुत्री के लिए आयोजित स्वयंवर में रखा अहंकार रूपी धनुष को तोड़कर यह साबित किया था। उक्त बातें कथावाचक स्वामी दिव्य सागर महाराज ने कही। वे पकड़िहार पूरबपट्टी, सिराज नगर में सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के चौथे दिन श्रोताओं को कथा का रसपान करा रहे थे। ब्लॉक प्रमुख उदय नारायण गुप्ता, रमेश ब्याहुत, प्रहलाद केसरी, नंदलाल तिवारी, लीलावती देवी, भुपेंद्र तिवारी, राजेश यादव, लवकुश, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.