विश्व शांति के लिए थाई धम्मदूतों ने की विशेष पूजा
भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों के प्रशिक्षण टूर पर निकले थाईलैंड के महचुलालोंगोरनराजविद्यालय विश्वविद्यालय के 140 धम्मदूतों ने मंगलवार को महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विश्व शांति के लिए विशेष पूजा की। परिसर में राजा नौवें राम भूमिबोल अदुलयदेज को श्रद्धाजंलि दी गई और वर्तमान राजा वजीरालोंगकान के स्वस्थ दीर्घायु की कामना भी की गई।
कुशीनगर: भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों के प्रशिक्षण टूर पर निकले थाईलैंड के महचुलालोंगोरनराजविद्यालय विश्वविद्यालय के 140 धम्मदूतों ने मंगलवार को महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विश्व शांति के लिए विशेष पूजा की। परिसर में राजा नौवें राम भूमिबोल अदुलयदेज को श्रद्धाजंलि दी गई और वर्तमान राजा वजीरालोंगकान के स्वस्थ दीर्घायु की कामना भी की गई। तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया गया। फ्रा चलमछत ने धम्मदूतों को कुशीनगर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह दल फ्रा सोवै के नेतृत्व में 17 अप्रैल से भारत भ्रमण पर है। दल सोमवार की शाम बिहार से यहां पहुंचा। बुधवार की सुबह धम्मदूत लुंबिनी के लिए रवाना हो जाएंगे। सोवै ने बताया कि प्रशिक्षु धम्मदूत इसका भी अध्ययन करते हैं कि थाई भिक्षु बुद्ध भूमि भारत में रह कर कैसे समायोजन करते हैं। दोपहर में धम्मदूतों को अनिरुधवावासियों पिड पात्र दान दिया। इस अवसर पर पी सोमपोंग, पी सांगक्रान, ओमप्रकाश, अंबिकेश त्रिपाठी, सभासद राम अधार यादव, विवेक गोंड, संतोष कपूर, एसएन शुक्ल, इंद्रेश शुक्ल, अनिल सिंह, मनोज कुमार, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।