200 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राक्रांसपा
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (राक्रांसपा) छोटे दलों से गठबंधन कर लगभग दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अभी से पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए शीघ्र ही रथयात्रा निकाल कर पूरे देश का भ्रमण किया जाएगा।
कुशीनगर: लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (राक्रांसपा) छोटे दलों से गठबंधन कर लगभग दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अभी से पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए शीघ्र ही रथयात्रा निकाल कर पूरे देश का भ्रमण किया जाएगा। यह बातें मंगलवार को प्रदेश के संगठन मंत्री पुनीत राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। बताया कि जिला प्रमुख महासचिव अंजेश राय, संयुक्त जिलासचिव आदित्य श्रीवास्तव, सचिव राजन राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संचित राय, जिलाध्यक्ष राजन ¨सह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा लक्ष्मण गुप्ता, जिला सचिव युवा मोर्चा अंकित राय व विधानसभा तमकुहीराज के युवा मोर्चा के सचिव के पद पर रुस्तम अंसारी को मनोनीत कर जिम्मेदारियां सुपुर्द की गई हैं।