अजगर के हमले में महिला घायल
कसया थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया बुजुर्ग टोला लंगड़ी निवासिनी एक महिला अजगर के हमले में घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल पर चल रहा है
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 12:28 AM (IST)
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया बुजुर्ग टोला लंगड़ी निवासिनी एक महिला अजगर के हमले में घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल पर चल रहा है। रविवार को झाड़ी से निकले अजगर ने बकरी चराने गई 45 वर्षीया अलीमुन के पैर को लपेट कर गिरा दिया। महिला चिल्लाने लगी। ग्रामवासी पहुंचे, तब तक सर्प उसे बुरी तरह जकड़ चुका था और पैर निगलने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सर्प से अलग किया। 108 नंबर पर घटना की सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस नहीं आई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें