गरीबों की सेवा पुनीत कार्य: राधेश्याम
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम ¨सह ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए लोगों का आह्वान किया। वहीं सभी धर्म के लोगों को गरीबों की हालत सुधारने के लिए आगे आने की अपील की।
कुशीनगर: पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम ¨सह ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए लोगों का आह्वान किया। वहीं सभी धर्म के लोगों को गरीबों की हालत सुधारने के लिए आगे आने की अपील की। वे अपनी माता राजमती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे। कहा कि गरीबों की सेवा ही माताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके आशीर्वाद से ही यहां तक पहुंचा। वह हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने व गरीबों की सेवा की प्रेरणा देती थीं। सपा कार्यकर्ताओं ने राजमती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता बालकृष्ण मिश्र, टीपू खान, अवधेश यादव, रणविजय ¨सह, मारकंडेय मद्धेशिया, जवाहर लाल गौतम, चंडी प्रसाद, रामसूरत यादव, देव मिश्र, लक्ष्मण ¨सह, मीरा मद्धेशिया, परवेज आलम, ब्रह्मदेव यादव, सुभाष राव, कपिलेश्वर बर्नवाल आदि उपस्थित रहे।