ठंड से बचाने के लिए आगे आएं जनप्रतिनिधि
गरीबों असहायों और निराश्रितों को कंबल ओढ़ाने के क्रम में खड्डा विधान सभा क्षेत्र के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने जिला जिला अस्तपताल और नगर की सड़कों पर जो भी ठंड से ठिठुरते मिला उसे कंबल ओढ़ाया।
कुशीनगर: गरीबों, असहायों और निराश्रितों को कंबल ओढ़ाने के क्रम में खड्डा विधान सभा क्षेत्र के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने जिला जिला अस्तपताल और नगर की सड़कों पर जो भी ठंड से ठिठुरते मिला उसे कंबल ओढ़ाया।
इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में जो भी दिव्यांग हों वह कैंप कार्यालय पर आकर कंबल ले जाएं। उन्होंने तीन दर्जन से अधिक लोगों में कंबल वितरित किया। विधायक ने कहा कि गरीबों, असहायों की मदद में हर किसी को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।
बरवापट्टी संवाददाता के अनुसार इस कड़ाके की ठंड में बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमवाखास नंदपुर धुनियावा टोला में शनिवार को आग बेघर हुए तीन पीड़ित परिवारों में विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल मौके पर पहुंच अग्नि पीड़ितों को तिरपाल, कंबल, गुड़, चिउरा आदि का वितरण किया। मौके से उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पारिवारिक लाभ व प्रधानमंत्री आवास दिलवाने की बात कही।
प्रधान गौरी ने भी अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री का विरतण करवाया। कांग्रेस के तमकुहीराज क्षेत्र के विधान सभा प्रभारी अनिल सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मंसूर आलम, वकील गुप्ता, इलियास अंसारी, झुन्नू, रमायन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, शहाबुदीन अंसारी, सहित राकेश यादव, लल्लन गुप्ता, सुदामा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।