प्रदर्शन के बाद शुरू हुई गन्ने की तौल
रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल के महुंई बुजुर्ग स्थित गन्ना तौल केंद्र की व्यवस्था से नाराज किसानों ने गुरुवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसान एक सप्ताह से तौल बंद किए जाने से परेशान थे।
कुशीनगर: रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल के महुंई बुजुर्ग स्थित गन्ना तौल केंद्र की व्यवस्था से नाराज किसानों ने गुरुवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसान एक सप्ताह से तौल बंद किए जाने से परेशान थे। पड़ाव में 45 टेलर गन्ना सूख रहा है।
किसानों का आरोप है कि मिल के जिम्मेदार अधिकारी फोन पर बात भी नहीं कर रहे हैं। शाम को क्रय केंद्र पर पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दूबे ने गन्ना तौल कराने का निर्देश दिया तो किसान शांत हुए। किसान अनिल चौधरी, बाढू चौधरी, कमलेश, राकेश, भगवंत, रवि ¨सह, नीरज, अर्जुन, राहुल, विशाल, नंदकिशोर, ईश्वर आदि का कहना है कि बिना किसी सूचना के एक सप्ताह पूर्व गन्ना की तौल बंद कर दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि किसानों का बयान दर्ज किया गया है। मिल के जिम्मेदारों से पूछताछ की जाएगी। कार्रवाई भी होगी