खाद्यान्न न मिलने से नाराज मुसहरों का प्रदर्शन
सभी का अंत्योदय कार्ड बनना है पर यहां अधिकतर मुसहर राशन कार्ड से वंचित हैं।
कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसहरों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर हैं पर आज भी कुछ ऐसे मुसहर परिवार हैं, जहां सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर ब्लाक स्थित गांव रहसूजनूबी पट्टी का टोला पुरैना इसका एक उदाहरण है। बुधवार को मुसहर बस्ती में ही यहां के मुसहरों ने कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सभी का अंत्योदय कार्ड बनना है पर यहां अधिकतर मुसहर राशन कार्ड से वंचित हैं। इसके कारण राशन नहीं मिल पा रहा है। नगीना, सिकंदर, जयप्रकाश, कोमल, चोकट, अर्जुन, राजकुमार, पिटू, परशुराम, मनोज, उपेंद्र, लालबहादुर,आकाश, गोविद आदि ने कहा कि अब तक राशन कार्ड नहीं बना है। शारदा देवी, मंजू देवी, विभा देवी, गोल्डी, सिधू देवी, संगीता देवी, अंजना देवी, बासमती, अंजना, उर्मिला, चंदा, सुनीता देवी, मीरा देवी, शोभा देवी, ममता, कालिदी, सुनैना सुग्गी देवी आदि उपस्थित रहे।