एसडीएम के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने फूंका शासन का प्रतीकात्मक पुतला
एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद के गैर जनपद तबादले से आक्रोशित ग्रामीणों के एक समूह ने दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत चाफ दुबौली में विरोध प्रदर्शन किया। शासन का प्रतीकात्मक पुतला जलाया
कुशीनगर : एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद के गैर जनपद तबादले से आक्रोशित ग्रामीणों के एक समूह ने दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत चाफ दुबौली में विरोध प्रदर्शन किया। शासन का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज ¨सह ने कहा है कि ईमानदार व संवेदनशील अधिकारी तथा कुशल प्रशासक के तबादले से क्षेत्रीय जनता आहत है। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एसडीएम का स्थानांतरण नहीं रद्द किया गया तो शुक्रवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कन्हैया कुशवाहा, विश्वनाथ बैठा, क¨पजन कुशवाहा, गो¨वद कुशवाहा, नरेश यादव, राजकुमार कुशवाहा, लालबाबू शर्मा, तुलसी कुशवाहा, हरि गोंड, ¨वध्याचल कुशवाहा, मोतीलाल मद्धेशिया, बीर ¨सह यादव, बेंगा बनिया, समुंद्र वर्मा, प्रेम कुशवाहा, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।