Move to Jagran APP

यूथ के सहयोग से ही मजबूत होगा बूथ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सम्मान सप्ताह के क्रम में विशुनपुरा मंडल के पिपरा बाजार में सेक्टर प्रभारी नपाध्यक्ष विनय जायसवाल बूथों के अध्यक्षों व समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:40 PM (IST)
यूथ के सहयोग से ही मजबूत होगा बूथ
यूथ के सहयोग से ही मजबूत होगा बूथ

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सम्मान सप्ताह के क्रम में विशुनपुरा मंडल के पिपरा बाजार में सेक्टर प्रभारी नपाध्यक्ष विनय जायसवाल बूथों के अध्यक्षों व समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सेक्टर प्रमुख जगरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में नपाध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार के बूथ अध्यक्ष महेश रौनियार, मनु जायसवाल, हरेंद्र कुशवाहा, दिवाकर मिश्र, बेचू, मदन मिश्र, संतोष जायसवाल, मुनिजी भरभूज, नर¨सह, काशीनाथ गौतम, सोनू शर्मा, बुद्ध प्रसाद, विवेक मिश्र, सचिन जयसवाल, संपूर्णानंद तिवारी, अभय दीक्षित आदि को पार्टी का चिह्न व अंगवस्त्र सौंपा। अपने संबोधन में नपाध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि यूथ के सहयोग से ही बूथों पर मजबूती मिलेगी। सभी कार्यकर्ता आमजन से मिल कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बताएं। इससे विरोधी दल के लोग जनता को बरगला नहीं पाएंगे। कहा कि आगामी लोकसभा में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, बलिस्टर मिश्रा, रितेश मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, र¨वद्र गुप्ता, संपत, चंद्र किशोर मिश्र, आलोक, अखिलेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.