सभी परिवारों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता: विजय
कुशीनगर: कुबेरस्थान मंडल के सहजवलिया, सिकटा, बड़गांव, बेलवनिया, कोहरवलिया, कुबेरस्थान आदि गांवों में
कुशीनगर: कुबेरस्थान मंडल के सहजवलिया, सिकटा, बड़गांव, बेलवनिया, कोहरवलिया, कुबेरस्थान आदि गांवों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक विजय कुमार दूबे ने हमारा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत घर-घर जाकर झंडा एवं स्टीकर लगवाया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है। सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सभी कार्यकर्ता हर परिवार को पार्टी से जोड़े और उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करे। इस अवसर पर सेक्टर प्रमुख कृष्णानंद पांडेय, सुदर्शन चौहान, डा. पीके विश्वास, धीरज तिवारी, बटुक नारायण पांडेय, चंद्र प्रकाश दूबे, बच्चा ¨सह, डॉ. किशोर, अर¨वद कुशवाहा, बृजेश पांडेय, राकेश यादव, जनार्दन मिश्रा, शिव मोहन आदि मौजूद रहे।