Move to Jagran APP

72 साल में 72 रुपये न देने वाले 72 हजार क्या देंगे: उप मुख्यमंत्री

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उदित नारायण डिग्री कालेज के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित विजय संकल्प युवा सम्मेलन के दौरान विपक्ष पर हमलावर रहे। सीधे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 72 साल में जनता को 72 रुपये न देने वाले अब 72 हजार देने की बात कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:18 PM (IST)
72 साल में 72 रुपये न देने वाले 72 हजार क्या देंगे: उप मुख्यमंत्री
72 साल में 72 रुपये न देने वाले 72 हजार क्या देंगे: उप मुख्यमंत्री

कुशीनगर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उदित नारायण डिग्री कालेज के खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित विजय संकल्प युवा सम्मेलन के दौरान विपक्ष पर हमलावर रहे। सीधे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 72 साल में जनता को 72 रुपये न देने वाले अब 72 हजार देने की बात कर रहे हैं। लुभावने नारे से जनता को गुमराह करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 10 दिन में किसानों के कर्जमाफी की बात कर वादाखिलाफी की। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कहा और किसानों का कर्ज माफ करके दिखाया। यह है चाल और चरित्र में अंतर। मोदी आंख तरेरते हैं तो पाकिस्तान कांप जाता है, एक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष संसद में आंख मारते हैं तो देश का बच्चा तक हंसता है। कहा कि आज दो विचारधाराओं का संघर्ष है। भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है तो विपक्ष राष्ट्र को बांटने की। हम राष्ट्रविरोधियों को सजा देने की बात करते हैं तो वह राष्ट्रद्रोह कानून समाप्त करने की। हम पाकिस्तान में घुस कर मारते हैं तो वह चिट्ठी लिखने को कहते हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने चौकीदार को चोर कह कर देश की जनता का अपमान किया। जनता कह रही चौकीदार चोर नहीं प्योर है, उसका पीएम बनना श्योर है। सपा, बसपा, तृणमुल, तेलगूदेशम आदि दल चंद सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मकसद सरकार बनाना नहीं मोलभाव करना है। जनता सब समझ रही है। डिप्टी सीएम ने एम्स, फर्टिलाइजर आदि की बात करते हुए पूर्वांचल के विकास की बात कही। लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे ने आभार ज्ञापित किया। उत्तर प्रदेश युवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, पवन केडिया, पूर्व विधायक अतुल सिंह, दीपलाल भारती, नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.