भाजपा व कांग्रेस से नहीं होगा देश का भला : नथुनी
खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बदल छपरा गांव में बैठक को संबोधित करते हुए सपा बसपा व रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से देश का भला नहीं होने वाला है।
कुशीनगर : खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बदल छपरा गांव में बैठक को संबोधित करते हुए सपा, बसपा व रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से देश का भला नहीं होने वाला है। गठबंधन दल के कार्यकर्ता आपस में तालमेल कर गांव-गांव जाएं और केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों को बताएं। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान हैं। उन्हें अपने साथ जोड़ें, परिणाम अपने पक्ष में ही आएगा। एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लक्ष्य पर ध्यान दें। आपसी भेदभाव को भुला कर पूरी ऊर्जा के साथ लगें। प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं। पूर्ववर्ती सपा सरकार में गन्ना के मुद्दे पर अनर्गल शोर मचाने वाले भाजपा नेता अपनी सरकार में किसानों का चेहरा देख लें। गन्ना खेत में सूख रहा और किसान पर्ची के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इस दौरान मुन्ना यादव, कैसर जमाल टीटू, जय बाबा, मनोज कुशवाहा, कमलेश, प्रधान पकड़ी बुजुर्ग राकेश मिश्रा, पूर्व प्रधान जयराम यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।