Move to Jagran APP

दुष्कर्मी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को जबरिया उठा ले जाने तथा उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छह माह पूर्व 16 वर्षीय किशोरी को जबरिया दो युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 11:28 PM (IST)
दुष्कर्मी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दुष्कर्मी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कुशीनगर: थाना क्षेत्र के एक गांव में सगी भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित चाचा को पुलिस ने मंगलवार को पटहेरिया चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। यहां उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

बीते पांच जनवरी को नाबालिग किशोरी को चाचा पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर भोजन बनाने के लिए अपने घर ले गया। बरिया दुष्कर्म किया। आरोपित की पत्नी किशोरी के चिल्लाने के बाद बचाने नही गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपित चाचा सनोज प्रजापति तथा पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। एसआई शशांक राय ने पटहेरिया चौराहे से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित महिला की तलाश की जा रही है।

फरार चल रहे अपहरण के दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को जबरिया उठा ले जाने तथा उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छह माह पूर्व 16 वर्षीय किशोरी को जबरिया दो युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि उसके साथ तीन दिन तक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करते रहे, लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद घटना की जांच एएसपी रितेश कुमार सिंह ने की और धाराओं में वृद्धि करते हुए अभिषेक यादव उर्फ लड्डू यादव निवासी पटहेरवा तथा शुभम यादव उर्फ यूपी निवासी बभनौली थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। न्यायालय ने वहां से दोनों को जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.