लोगों ने खूब की मनमानी, दर्ज हुए 73 मामले
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के बाद हर जगह दहशत का माहौल है। संक्रमण रोकने में प्रशासनिक मशीनरी दिन रात एक कर जुटी हुई है। नागरिकों से लॉकडाउन के पालन का आह्वान किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं।
कुशीनगर: जिले में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के बाद हर जगह दहशत का माहौल है। संक्रमण रोकने में प्रशासनिक मशीनरी दिन रात एक कर जुटी हुई है। नागरिकों से लॉकडाउन के पालन का आह्वान किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 211 लोगों को गिरफ्तार कर 73 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।
कुशीनगर में अब तक कोरोना के कुल 10 मामले सामने आए हैं। प्रशासन द्वारा बरती जा रही सख्ती के बीच लॉकडाउन के उल्लंघन (धारा 188 आइपीसी) के 73 तथा ईसी एक्ट के 17 सहित कुल 80 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जबकि 211 लोग को गिरफ्तार किए गए हैं। इस अवधि में 33 हजार 780 वाहनों की जांच की गई, इसमें बिना किसी उचित कारण के चलते पाए गए 3631 वाहन चालान कर 85 सीज किए गए। वहीं 32 लाख 16 हजार आठ सौ रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
सतर्कता के साथ अब क्राइम कंट्रोल पर जोर : एएसपी
एएसपी एपी सिंह ने कहा कि लॉकडाउन का लोग कड़ाई से पालन करें। यह उनके व उनके परिवार के हित में है। पुलिस लोगों को सतर्क करने के साथ ही क्राइम कंट्रोल पर जोर दे रही है, ताकि कानून-व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके।