प्रशिक्षण के लिए आए 220 सिपाहियों में 24 कोरोना पाजिटिव
नई भर्ती के 220 सिपाहियों का यहां पुलिस लाइन में प्रशिक्षण होना है। जिले में आमद कराए इन सिपाहियों की शनिवार को स्वास्थ्य जांच कराई गई तो 24 कोरोना पाजिटिव निकले। चिन्हित सिपाहियों को पुलिस लाइन में ही जरूरी एहतियात बरतते हुए आइसोलेट करा दिया गया।
कुशीनगर: प्रशिक्षण प्राप्त करने विभिन्न जनपदों से कुशीनगर आए 220 सिपाहियों में 24 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर सिपाहियों को डाक्टरों की देखरेख में कर दिया गया है।
नई भर्ती के 220 सिपाहियों का यहां पुलिस लाइन में प्रशिक्षण होना है। जिले में आमद कराए इन सिपाहियों की शनिवार को स्वास्थ्य जांच कराई गई तो 24 कोरोना पाजिटिव निकले। चिन्हित सिपाहियों को पुलिस लाइन में ही जरूरी एहतियात बरतते हुए आइसोलेट करा दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 220 सिपाहियों का छह माह का प्रशिक्षण होना है। इसमें विभिन्न जनपदों से आए सिपाही शामिल हैं। 24 सिपाही कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।